एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 4,500 बिस्तरों पर भर्ती कोविड-19 मरीजों में से 33 फीसदी अन्य राज्यों से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए उपलब्ध 14,000 बिस्तरों में से करीब 4,500 पर मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 33 फीसदी अन्य राज्यों के हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में 4,500 बिस्तरों पर भर्ती कोविड-19 मरीजों में से 33 फीसदी अन्य राज्यों से
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए उपलब्ध 14,000 बिस्तरों में से करीब 4,500 पर मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 33 फीसदी अन्य राज्यों के हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, कोविड-19 अस्पतालों में उपलब्ध कुल बिस्तरों की क्षमता से करीब 31 फीसदी पर ही मरीज भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 64 सीटों पर होंगे उपचुनाव.

इसके मुताबिक, कुल 14,140 बिस्तरों में से 4,477 पर मरीज हैं जबकि 9,663 खाली हैं।

एक सरकारी सूत्र ने कहा, '' दिल्ली के अस्पतालों के करीब 70 फीसदी बिस्तर अब भी खाली हैं। 14,000 बिस्तरों में से करीब 4,500 पर ही मरीज हैं, जिनमें से 1,500 ऐसे मरीज हैं जोकि दिल्ली से बाहर के हैं।''

यह भी पढ़े | HSSC Clerk 05/2019 Final Result: क्लर्क भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते हैं सलेक्ट हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट.

उन्होंने कहा कि 131 कोविड-19 अस्पतालों (निजी एवं सरकारी) में से केवल तीन के सभी बिस्तरों पर मरीज उपचाराधीन हैं।

सूत्र ने कहा, '' वर्तमान में बिस्तरों की कोई कमी नहीं है लेकिन अन्य राज्यों से दिल्ली के अस्पतलों में इलाज कराने आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है।''

कोविड-19 समर्पित राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने कहा कि राज्य सरकार का कोविड-19 प्रबंधन देखकर बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से मरीज इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, '' हमारे अस्पताल में भर्ती कई नए मरीज पड़ोसी शहरों से आए हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).