शिक्षा

HSSC Clerk 05/2019 Final Result: क्लर्क भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते हैं सलेक्ट हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी वेबसाइट पर HSSC क्लर्क 05/2019 फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. एचएसएससी क्लर्क 05/2019 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर HSSC.i.e.hssc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2019 के महीनें में जून में 4798 पदों के लिए भर्ती निकाली थी. इस भर्ती में करीब 15 लाख युवाओं ने आवेदन किया था. जबकि 70 फीसदी लोगों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.

HSSC Clerk 05/2019 Final Result: क्लर्क भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते हैं सलेक्ट हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
रिजल्ट (Photo Credits: Pixabay)

HSSC क्लर्क 05/2019 फाइनल रिजल्ट : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी वेबसाइट पर HSSC क्लर्क 05/2019 फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. एचएसएससी क्लर्क 05/2019 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर HSSC.i.e.hssc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2019 के महीनें में जून में 4798 पदों के लिए भर्ती निकाली थी. इस भर्ती में करीब 15 लाख युवाओं ने आवेदन किया था.  जबकि 70 फीसदी लोगों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 21 से 23 सितंबर 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था. दस्तावेजों की जांच 07 जनवरी 2020 से 20 जनवरी 2020, 17 18 और 19 फरवरी 2020 और 05 से 07 अगस्त 2020 तक आयोजित की गई थी. जबकि उम्मीदवारों को 25 और 27 जुलाई 2020 को आयोजित किया गया था. वहीं अब एचएसएससी क्लर्क 05/2019 में सलेक्टेड उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

HSSC क्लर्क 05/2019 अंतिम परिणाम ऐसे करें डाउनलोड

HSSC क्लर्क 05/2019 अंतिम परिणाम के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट .i.e.hssc.gov.in पर जाएं. उसके बाद होमपेज पर फाइनल रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें. जिसके बाद HSSC क्लर्क 05/2019 अंतिम परिणाम होमपेज पर नजर जाएगा. इसमें एक पीडीएफ खुल जाएगा. उसके बाद उम्मीदवार पीडीएफ के माध्यम से जा सकते हैं और परिणाम की जांच कर सकते हैं. इसके अलावा एचएसएससी क्लर्क 05/2019 अंतिम परिणाम के लिए उम्मीदवार सीधे दिए गए हाइपरलिंक पर क्लिक करके HSSC क्लर्क 05/2019 अंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).