मथुरा, 11 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या 137 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव यादव ने बताया, "नन्दगांव के भरतपुर पेंच निवासी एक और युवक कोरोना संक्रमित मिला है तथा वृन्दावन निवासी 30 वर्षीय एक युवक द्वारा निजी प्रयोगशाला से कराई गई जांच भी पॉजिटिव आई है।"
यह भी पढ़े | बिहार: नीतीश के मंत्री नीरज कुमार का बड़ा खुलासा, कहा-लालू यादव के 2 नहीं 3 बेटे.
उन्होंने बताया, "बृहस्पतिवार की सुबह आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार मथुरा जिले से जांच के लिए भेजे गए नमूनों में सात नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से पांच तो छाता के निरूद्ध क्षेत्र घोषित सराय शाही इलाके के एक ही परिवार से संबंधित हैं। छठा व्यक्ति आदमपुर निवासी है।’’
उन्होंने बताया कि सातवां व्यक्ति भी मूल रूप से छाता क्षेत्र का ही निवासी है, जो फालैन गांव का निवासी है और मथुरा नगर निगम में कार्यरत है
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचनाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, "बृहस्पतिवार की दोपहर में ही उन्हें मथुरा से जांच के लिए अलीगढ़ के नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजे गए नमूनों में से सत्रह के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिली है।"
उन्होंने बताया कि मथुरा में वायरस से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है और 70 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY