विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के असेह में तट पर 300 रोहिंग्या मिले

बांदा सकती उपजिला सैन्य कमांडर रोनी महेंद्र ने कहा कि यह समूह एक नौका से उजोंग ब्लांग तट पर पहुंचा और स्थानीय निवासियों ने उनकी मौजूदगी की जानकारी दी। वहां पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि तट पर उतरने के बाद समूह तीन हिस्सों में बंटकर इधर-उधर जाने लगे।

महेंद्र ने कहा, “हमने उनको समझाया-बुझाया और स्थानीय निवासियों से उनके दोबारा एकत्र होने तक मदद करने को कहा।”

यह भी पढ़े | कोरोना के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर पर, आयात में गिरावट.

उन्होंने कहा कि 181 महिलाएं, 100 पुरुष और 14 बच्चों को शरण दी गई और उन्हें स्थानीय लोगों, स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और सेना एवं स्वास्थ्य प्रादाताओं से मदद दी गई।

महेंद्र ने कहा, “हम अब भी अपने पर्यवेक्षकों से आगे के निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.

जून में, इंडोनेशियाई मछुआरों ने इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत, असेह में लकड़ी की एक नौका पर 94 भूखे कमजोर रोहिंग्या मुस्लिमों को इधर-उधर भटकते देखा था।

लाखों रोहिंग्या मुसलमान सैन्य कार्रवाई के चलते बौद्ध बहुल म्यामां छोड़कर चले गए थे और इनमें से कई बांग्लादेश के भीड़-भाड़ वाले शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

अधिकार कार्यकर्ताओं को भय है कि म्यामां में जारी दमन और बांग्लादेश के शिविरों में आ रही दिक्कतों की वजह से समुद्र के रास्ते इधर-उधर चले गए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)