सूरत, 31 जुलाई गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 284 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,663 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 11 और मरीजों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 826 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
गुजरात में अहमदाबाद के बाद सूरत में संक्रमण के सर्वाधिक 13,633 मामले सामने आए हैं।
विभाग के मुताबिक 284 नए मामलों में से 219 मरीज सूरत शहर से जबकि 65 मरीज जिले के ग्रामीण इलाकों के हैं।
यह भी पढ़े | नोएडा: कोरोना वायरस को मात देकर अस्पताल से निकली 104 साल की बुजुर्ग महिला.
विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सूरत शहर में सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जबकि ग्रामीण इलाकों के चार मरीज भी संक्रमण के कारण अपनी जांन गंवा बैठे। जिले में अब तक कुल 597 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 189 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY