अहमदाबाद में कोविड-19 के 275 नए मामले, 26 और लोगों की मौत
जियो

अहमदाबाद, 22 मई गुजरात के अहमदाबाद जिले में कोरोना वायरस के 275 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर शुक्रवार को 9,724 हो गई।

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में जिन 29 लोगों की जान गई है, उनमें से 26 अहमदाबाद से थे।

गुजरात में जान गंवाने वाले 802 लोगों में से 645 अहमदाबाद से थे। इस तरह अहमदाबाद राज्य में, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिन 392 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, उनमें से 328 अहमदाबाद से हैं।

बृहस्पतविार शाम से 272 नये मरीज अहमदाबाद सिटी से तथा तीन मामले जिले के ग्रामीण क्षेत्र से सामने आये ।

जिले में जो 9,724 मामले हैं उनमें से 9,574 शहर से जबकि 150 मामले जिले के अन्य हिस्सों से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)