देश की खबरें | जम्मू में 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद, एक गिरफ्तार
जियो

जम्मू, दो जून पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद किया है।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नगरोटा उप-संभागीय पुलिस अधिकारी मोहन शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने सोमवार रात झज्जर कोटली में जांच के लिए पंजाब जा रहे एक ट्रक को रोका।

यह भी पढ़े | असम में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, कई घायल- राहत बचाव कार्य जारी.

अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक कुलदीप सिंह ने वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी की गई, जिसमें से 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत : 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर निकला, जिसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)