देश की खबरें | भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में एयर इंडिया के खिलाफ 2,657 मामले लंबित

नयी दिल्ली, 14 मार्च एयर इंडिया के खिलाफ कर्मचारी सेवा, ग्राहक शिकायतों और वाणिज्यिक मुद्दों से संबंधित मामलों पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में उसके खिलाफ 2,657 मामले लंबित हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

पिछले साल अपने विनिवेश के बाद से, एयर इंडिया टाटा समूह के नियंत्रण में है।

सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखा उत्तर में कहा, ‘‘एयर इंडिया के खिलाफ भारतीय अदालतों और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में लंबित मामलों की कुल संख्या 2,657 है।’’

उन्होंने कहा कि ये मामले कर्मचारी सेवा मामलों, उपभोक्ता शिकायतों, वाणिज्यिक मामलों जैसे मुद्दों से संबंधित हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘ये मामले कानूनी इकाई के रूप में एयर इंडिया के खिलाफ हैं।’’

मंत्री ने कहा कि केंद्र, एयर इंडिया के खिलाफ मामलों से नहीं निपटेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)