एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 2500 और मरीज, कुल मामले 64,603 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोरोना वायरस से मंगलवार को 2516 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई तथा 39 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इसके बाद प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 64,603 हो गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 833 पर पहुंच गया है।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 2500 और मरीज, कुल मामले 64,603 हुए

चेन्नई, 23 जून तमिलनाडु में कोरोना वायरस से मंगलवार को 2516 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई तथा 39 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इसके बाद प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 64,603 हो गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 833 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि इन मरीजों में सबसे ज्यादा 1380 चेन्नई के हैं। इसके बाद चेंगलपेट जिले के 146, तिरूवल्लुर के 156 और कांचीपुरम के 59 मरीज हैं।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

यह लगातार सातवां दिन है जब प्रदेश में दो हजार से ज्यादा मामले आए हैं और तीसरे दिन 2500 से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।

प्रदेश में फिलहाल 28,428 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजधानी चेन्नई में कुल मामले 44,205 हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि मृतकों में 43 साल की महिला और 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। 36 मृतकों को पहले से कोई दूसरी बीमारी भी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).