एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना के 2,380 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,82,804 हो गयी। इसके अलावा 15 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,912 हो गयी।

देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना के 2,380 नए मामले, 15 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ नवंबर हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,82,804 हो गयी। इसके अलावा 15 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,912 हो गयी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा फैसला, 11 नवंबर से राज्य में 696 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू.

गुरुग्राम में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 964 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से हिसार में चार, भिवानी में तीन, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में दो-दो मरीजों की मौत हुई जबकि फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर और जींद में एक-एक मरीज की मौत हुई।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश.

बुलेटिन के अनुसार, गुरुग्राम के अलावा जिन जिलों में शुक्रवार को संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए उनमें फरीदाबाद (390 मामले) और हिसार (172 मामले) शामिल हैं।

राज्य में अभी 16,448 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 89.96 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).