जरुरी जानकारी | आत्मनिर्भर भारत ऐप प्रतियोगिता के लिये 2,353 प्रविष्टियां आयीं, समयसीमा बढ़ाकर 26 जुलाई की गयी

नयी दिल्ली, 17 जुलाई सरकार ने ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज’ के तहत प्रविष्टियां देने की समयसीमा बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी है। देश भर में स्टार्टअप और तकनीकी उद्यमियों की तरफ से इसमें बढ़-चढ़कर रूचि दिखाये जाने के बाद समयसीमा बढ़ायी गयी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी ऐप पर निर्भरता कम करने के लिये चार जुलाई को इस प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। अब तक इसके तहत भारतीय इकाइयों से विभिन्न श्रेणी में 2,353 प्रविष्टियां आ चुकी हैं।।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज के लिये अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए सरकार ने इसमें भाग लेने के लिये प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 26 जुलाई, 2020 कर दी है...।’’

इससे पहले, इसके लिये अंतिम तिथि 18 जुलाई थी।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

प्रतियोगिता आठ श्रेणियों में है। इसके तहत स्वास्थ्य खंड में 286 ऐप प्रविष्टियां मिली हैं। ई-लर्निंग के तहत 339, सोशल नेटवर्किंग के अंतर्गत 414, खेलों के तहत 136, दफ्तर और घर से काम के अंतर्गत 238, समाचार को लेकर 75 और मनोरंजन खंड में 96 प्रविष्टियां मिली हैं।

इसके अलावा 389 ऐप प्रविष्टियां अन्य श्रेणी के अंतर्गत आयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)