देश की खबरें | ठाणे में 23 हजार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, दो सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान 23 हजार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निकाय के अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि कोविड-19 महामारी की वजह से इस बार सादे तरीके से गणेश उत्सव मनाया गया।

यह भी पढ़े | NEET, JEE Final Year Exams 2020: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर जारी किया हेल्थ एडवाइजरी, यहां देखें पूरी लिस्ट.

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को संपन्न 10 दिवसीय उत्सव में पिछले साल के मुकाबले 38 प्रतिशत कम प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

उन्होंने बताया कि पिछले साल ठाणे में 37,060 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था।

यह भी पढ़े | India Bans PUBG and 118 Chinese Apps: मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीन के PUBG समेत 118 और मोबाइल ऐप्‍स पर लगाया बैन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट.

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल घर में रखी गई 34,285 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था जबकि इस साल यह संख्या 21,611 रही।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पिछले साल सार्वजनिक पंड़ालों में स्थापित 957 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था जबकि इस साल महज 260 प्रतिमाओं का ही विसर्जन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)