एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 22 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 650 के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 22 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 651 पर पहुंच गई।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 22 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 650 के पार पहुंची
जियो

शिमला, 20 जून हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 22 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 651 पर पहुंच गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि ताजा मामलों में, हमीरपुर जिले से 11, कांगड़ा से चार, शिमला से तीन, सिरमौर से दो और सोलन और कुल्लू से एक-एक मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में आज 29 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण सात मौतें हुई हैं।

उन्होंने बताया कि 18 मरीज शनिवार को बीमारी से ठीक हुए हैं, जिनमें कांगड़ा के 14, ऊना के दो और शिमला और सोलन जिलों का एक-एक मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच सरकार ने कोविड-19 की आड़ में बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी दी.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 402 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 11 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

धीमान ने बताया कि राज्य में अब 229 मरीजों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).