Pakistan Bus Accident Video: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस फिसलकर गहरी खाई में गिरी, करीब 20 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Road Accident (img: File photo)

पेशावर, 3 मई : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई. बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी.

उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था. अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने संबंधी अब्बास अंसारी की याचिका सूचीबद्ध करेगा न्यायालय

पाकिस्तान में बस हादसा:

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है. गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी