शिमला, दो अगस्त हिमाचल प्रदेश में रविवार को 20 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से छह सैन्य बलों के जवान हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,655 हो गई।
वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)आरडी धीमान ने बताया कि 20 संक्रमितों में आठ कांगड़ा जिले के, पांच शिमला जिले के, चार मंडी के और तीन चंबा के रहने वाले हैं।
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि जिले में सामने आए नये संक्रमितों में चार सेना, एक नौसेना का जवान और पांच साल की एक लड़की शामिल हैं।
यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर राहुल गांधी बोले- जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
पुलिस अधीक्षक उमापति जामवाल ने बताया कि शिमला जिले के रामपुर अनुमंडल के दाकोलर में पांच मजूदरों में कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।
वहीं मंडी में सेना का एक जवान और 15 वर्षीय एक लड़की के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1,508 लोक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 15 संक्रमितों ने राज्य से बाहर पलायन किया है।
उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,117 मरीज उपचाराधीन हैं।
धीमान ने बताया कि सोलन जिले में सबसे अधिक 389 उपचाराधीन मरीज है। इसके अलावा सिरमौर में 189, कांगड़ा में 133, मंडी में 127, शिमला में 88, उना में 67, चंबा में 37, बिलासपुर में 35, हमीरपुर में 25, कुल्लू में 19 और किन्नौर में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY