एजेंसी न्यूज

Nigeria: नाइजीरिया में दो सड़क हादसों में 20 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 11 लोग इस हद तक जल गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुमकिन नहीं है

Nigeria: नाइजीरिया में दो सड़क हादसों में 20 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 11 लोग इस हद तक जल गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुमकिन नहीं है. आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी से जुड़े डॉ. ओलुफेमी ओके-ओसानिनटोलू ने रविवार को एक बयान में बताया कि नाइजीरिया के ओजुलेग्बा में व्यस्त पुल पर भारी कंटेनर ले जाने वाला ट्रक एक वाणिज्यिक बस से टकरा गया. यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान में नाव पलटने से 10 बच्चों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘आगे की जांच में पता चला कि हादसे के समय बस में यात्री चढ़ रहे थे, तभी ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वह बस पर गिर गया.’’

उन्होंने बताया कि हादसे में केवल एक महिला बच पाई, जबकि दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई.

इससे पहले, नाइजीरिया की सड़क सुरक्षा एजेंसी ने बताया था कि रविवार को लागोस के पास ओंडो राज्य के ओडिग्बो काउंसिल इलाके में एक ट्रक और बस के बीच टक्कर में बस में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई.

सड़क सुरक्षा एजेंसी से जुड़े रिचर्ड एडेटोरो ने कहा, ‘‘11 लोग हादसे में इतनी बुरी तरह से जल गए कि उनकी पहचान भी मुमकिन नहीं है.’’

नाइजीरिया के कई हिस्सों में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जहां सड़कों की हालत खराब है और आमतौर पर यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).