शिमला, 19 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की पहली सूची में 19 नये चेहरे शामिल हैं।
भाजपा ने बुधवार सुबह 62 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। राज्य में 68 विधानसभाएं हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बुधवार शाम एक बयान में कहा कि पार्टी की पहली सूची में घोषित 62 उम्मीदवारों में 19 नये चेहरे हैं जो पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिन उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है उनमें पांच डॉक्टर और एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) हैं।
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज को भरमौर से टिकट दिया गया है। एलोपैथिक डॉक्टरों राजेश कश्यप और अनिल धीमान को क्रमश: सोलन और भोरंज से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह आयुर्वेदिक चिकित्सकों राजीव सैजाल और राजीव बिंदल को भी भाजपा ने टिकट दिये हैं। पार्टी ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जे आर कटवाल को झंडूता से खड़ा किया है।
भाजपा की पहली सूची में पांच महिलाओं के नाम हैं। कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी शाहपुर सीट से दोबारा मैदान में हैं, वहीं विधायक रीना कश्यप पच्छाद से और रीता धीमान इंदौरा सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY