देश की खबरें | मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 19 बच्चे : नौ बदमाश गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, 17 अगस्त उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मानव तस्करी रोधी इकाई ने बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे 19 बच्चों को सकुशल मुक्त कराकर नौ मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इकाई के निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन की उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक सूर्य प्रताप मिश्रा ने सूचना दी थी कि कुछ मानव तस्कर कई बच्चों को बस के जरिए बिहार से दिल्ली ले जा रहे हैं। इस पर खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर इलाके में पुलिस ने बिहार के मडापार कोनी तिराहे पर उस बस को रोका और सघन तलाशी ली।

यह भी पढ़े | Pandit Jasraj Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित जसराज के निधन पर जताया दुख.

उन्होंने बताया कि इस दौरान बस में बैठे 19 बच्चों को मुक्त कराते हुए उन्हें ले जा रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों में हाशिम, जाहिद, इश्तियाक, शमशाद, मुर्शिद, मारूफ, नूर हसन, शाहिद और हसीब शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि पकड़े गए मानव तस्करों के खिलाफ भारतीय दंड विधान किशोर न्याय अधिनियम और बाल श्रम निरोधक कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | Music Legend Pandit Jasraj Passes Away: शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित जसराज का निधन, पीएम मोदी समेत इन नेताओं जताया शोक.

पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ करके यह पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है।

उन्होंने बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है जिसके बाद यह पता लगाया जा सकेगा कि मानव तस्करों ने उन्हें या उनके माता-पिता को कैसे लुभाया कि वे अपने बच्चों को उनके हवाले करने पर राजी हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)