देश की खबरें | गुजरात में कच्छ के तटीय इलाके से दो दिन के दौरान 18 पैकेट चरस बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दो दिनों में गुजरात के कच्छ जिले के विभिन्न तटीय इलाकों से चरस के कम से कम 18 पैकेट बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, चार मई सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दो दिनों में गुजरात के कच्छ जिले के विभिन्न तटीय इलाकों से चरस के कम से कम 18 पैकेट बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने मई 2020 से लेकर अब तक कच्छ तट पर ऐसे कम से कम 1,400 पैकेट जब्त किए हैं।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के गश्ती दल ने बुधवार को कच्छ जिले के लखपत गांव के पास से चरस के आठ पैकेट जब्त किए।
मरीन टास्क फोर्स (समुद्री कार्य बल) के पुलिस अधीक्षक पिनाकिन परमार ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को गुजरात पुलिस के मरीन कमांडो को जिले के पिंगलेश्वर गांव के पास कडुली समुद्र तट पर चरस के 10 लावारिस पैकेट मिले थे।
पुलिस अधीक्षक परमार ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में नियमित अंतराल पर कच्छ तट के पास नशीले पदार्थों वाले ऐसे लावारिस पैकेट पाए गए थे। बीएसएफ द्वारा आठ पैकेट जब्त करने से पहले, पिछले महीने खुफिया ब्यूरो द्वारा चरस के 20 पैकेट बरामद किए गए थे।’’
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात का संदेह है कि तस्करों ने अरब सागर में उस समय बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के पैकेट फेंके थे, जब सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी नावों को रोका था। समय के साथ, इनमें से कई पैकेट पानी में घुलकर समाप्त हो गए और कुछ कच्छ तट पर पहुंच गए।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि मई 2020 से, स्थानीय पुलिस, बीएसएफ और भारतीय तटरक्षक बल, खुफिया ब्यूरो और सीमा शुल्क सहित अन्य एजेंसियों द्वारा कच्छ तट से चरस के 1,400 से अधिक लावारिस पैकेट बरामद किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

