देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,781 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,781 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,58,703 हो गए।
ठाणे, 21 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,781 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,58,703 हो गए।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | देश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए मोदी सरकार उठाने जा रही है ये बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा रोजगार.
उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 27 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,143 हो गई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में कोविड-19 के 18,942 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 1,35,618 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में कोविड-19 से होने वाली मौत की दर 2.61 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 85.45 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

