देश की खबरें | ग्रामीणों ने घेरा अवैध बालू से भरे 17 ट्रक : भाजपा विधायक ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), छह अक्टूबर जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देवरार गांव के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अवैध खनन के बालू से भरे 17 ट्रकों को घेर लिया।

इसी बीच, ट्रकों की निकासी को लेकर भाजपा के नरैनी से विधायक का ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया और विधायक ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: भाजपा ने कहा-नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता, उनके नेतृत्व को स्वीकार करने वाला ही गठबंधन में रहेगा.

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बताया कि "प्रेमपुर गांव के ग्राम प्रधान रामदुलारे राजपूत की अगुआई में करीब डेढ़-दो सौ ग्रामीण बांसी-देवरार गांव के पास मंगलवार को नरैनी-बांदा सड़क मार्ग में बालू से भरे 17 ट्रकों को घेरकर जाम लगा दिया था। इसी दौरान वहां से निकले भाजपा विधायक राजकरन कबीर ने जब जाम खोलने की बात कही तो ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया है, जिससे उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, विधायक को कोई चोट नहीं आयी।"

उन्होंने बताया कि "घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी नरैनी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, मामले की जांच की जा रही है।"

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Allowed to Enter In Haryana: कृषि बिल को लेकर कांग्रेस की ‘खेती बचाओ यात्रा, राहुल गांधी के काफिले को हरियाणा बॉर्डर पर रोके जाने के बाद मिली इजाजत.

सीओ ने बताया, "ग्रामीणों ने बालू से भरे जिन 17 ट्रकों को रोक रखा है, उनके पास बालू से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। ट्रकों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

इस मामले में भाजपा विधायक राजकरन कबीर ने कहा कि "मैं गौर गांव के मंदिर से हनुमान जी के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था, तभी बांसी-देवरार गांव के पास सड़क पर जाम लगाए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजपूत के उकसाने पर जानलेवा हमला किया है। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गयी है।"

उन्होंने कहा कि "इसके पहले जाम खुलवाने पर मेरे भतीजे के साथ मारपीट की गई है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)