नयी दिल्ली, 23 जून मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के हरियाणा स्थित मानेसर संयंत्र में तैनात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के 17 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से लापता हैं।
ये सभी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस इंडिया के कर्मचारी हैं। इस बीमारी के लिए इनका परीक्षण 17 जून को किया गया था। कानून के मुताबिक उन्हें पृथक-वास में रहना था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.
मानेसर के औद्योगिक सेक्टर सात में इन लापता कर्मचारियों और उनके प्रबंधकों के खिलाफ गुमशुदा कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पीएचसी भंगोरोला, गुरुग्राम में तैनात सरकारी डॉक्टरों ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.
इस बारे में एसआईएस की ओरसे तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। हालांकि संपर्क करने पर मारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि ये संक्रमित लोग मारुति सुजुकी के कर्मचारी नहीं हैं। कंपनी सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कर रही है और जहां भी आवश्यकता होगी, पूरा सहयोग करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY