Rajasthan में कोरोना का संकट, पिछले 24 घंटे में 16438 नए केस, 84 लोगों की गई जान

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस के रिकार्ड 16,438 नये मामले सामने आये जबकि 84 और मरीजों की मौत हो गई।राज्‍य में अभी 1,46, 640 मरीज उपाचाराधीन हैं।

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस के रिकार्ड 16,438 नये मामले सामने आये जबकि 84 और मरीजों की मौत हो गई।राज्‍य में अभी 1,46, 640 मरीज उपाचाराधीन हैं. राज्‍य में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,30,875 हो गई है जबकि इस अब तक कुल 3685 मरीजों की जान जा चुकी है. चिकित्सा विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जयपुर में 2878, जोधपुर में 1711, अलवर में 1621, उदयपुर में 668, कोटा में 955, सीकर में 778, पाली में 794, राजसमंद में 601, बीकानेर में 683, भीलवाड़ा में 701, बांसवाड़ा में 605 एवं अजमेर में 640 नये मरीज सामने आये.

विभाग अनुसार राज्य में इस दौरान 6416 और मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 3,80,550 मरीज ठीक हो चुके हैं. यह भी पढ़े: Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत, 1422 नये मामले

बीते 24 घंटे में जयपुर में 11, जोधपुर में 15, उदयपुर में 13, बीकानेर में छह, कोटा में पांच, सीकर में चार, पाली, झालावाड़ में तीन-तीन, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, चित्‍तौड़गढ़, डूंगरपुर, नागौर, राजसमंद, में दो दो मरीजों की मौत हो गई है।

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड