कोलंबो, 15 जून कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के 'वंदे भारत अभियान' के तीसरे चरण के तहत श्रीलंका में फंसे 156 भारतीय नागरिकों को सोमवार को वतन वापस लाया गया।
भारतीय उच्चायोग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि एअर इंडिया की एआई-1202 उड़ान के जरिए भारतीयों को कोलंबो से कोच्चि और बेंगलुरु लाया गया।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.
भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय नागरिकों से मुलाकात की।
सात मई से शुरू हुए अभियान के बाद अब तक विभिन्न उड़ानों और नौसेना के जहाज आईएनएस जलाश्व के जरिए 1,000 से अधिक भारतीयों को श्रीलंका से वतन वापस लाया गया है।
यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.
विज्ञप्ति के मुताबिक, कोलंबो से दिल्ली, लखनऊ और गया के लिए एअर इंडिया की अगली विशेष उड़ान 22 जून के लिए निर्धारित है।
बृहस्पतिवार को शुरू हुआ 'वंदे भारत अभियान' का तीसरा चरण दो जुलाई तक जारी रहेगा। तीसरे चरण में 43 देशों से 432 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा जोकि 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पहुंचेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY