देश की खबरें | कोरोना वायरस से कोयला कर्मी की मृत्यु पर मिलेगी 15 लाख रुपये की सहायता: जोशी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 30 जुलाई केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कोविड-19 की महामारी के इस दौर में भी कोयला खदानों में काम कर रहे कोल इंडिया के कर्मी देश के कोरोना योद्धा हैं, अतः कोरोना संक्रमण से किसी कोयलाकर्मी की इस अवधि में मृत्यु होने पर उनके परिवार को अन्य लाभ के अलावा 15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

वह रांची दौरे पर थे।

यह भी पढ़े |  कोरोना के मध्य प्रदेश में 834 नए मामले पाए गए, 13 की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से किसी कोल इंडिया कर्मी का निधन दुर्घटना मृत्यु माना जाएगा और उसके परिजनों को वे सभी वित्तीय लाभ मिलेंगे, जो उन्हें कार्य के दौरान दुर्घटना से निधन होने पर मिलते हैं। इसके तहत इन कर्मियों के परिजनों को अन्य लाभ के साथ 15 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

जोशी ने कहा कि इस निर्णय से संविदा कर्मियों सहित कोल इंडिया के लगभग चार लाख कर्मियों को लाभ मिलेगा। साथ ही, जिन कर्मियों का कोरोना के चलते अभी तक निधन हो चुका है, उनके परिजनों को भी इस निर्णय से सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

जोशी ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्‍यम से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कोल इंडिया कर्मी अपनी जान जोखिम में डालते हुए लगातार शानदार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि मैं उन्हें गर्व के साथ कोल योद्धा कहता हूं। मैंने यह घोषणा राष्ट्र को समर्पित उनकी अमूल्य सेवा को पहचान दिलाने के लिए की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)