गंगटोक, चार जून सिक्किम में 29 मई से अब तक कोरोना वायरस के 15 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जी टी धुंगेल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
धुंगेल ने कहा कि 29 मई से अब तक 526 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में कोरोना वायरस के 15 नमूने पॉजिटिव पाए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में सभी सरकारी चिकित्सा सुविधाओं में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ-साथ मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
धुंगेल ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहले से ही पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सा उपकरणों के साथ अलग से कोरोना वायरस के इलाज की सुविधाएं स्थापित की गई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के मामलों से निपटने के लिए विशेषज्ञ लोगों की टीम बनाई गई है।
मंत्री ने राज्य के लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह भी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY