देश की खबरें | बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 वर्षीय किशोर हिरासत में लिया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उप्र), 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ढाई वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 14 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिवार को पुलिस से शिकायत करने को लेकर धमकाने के लिए दिबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के लगभग दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों का तबादला: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

सिंह ने कहा, “ डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक जांच में बच्ची को शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल भेजा गया है।”

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की.

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्ची अपने घर के पास कहीं गिर पड़ी थी और लड़के ने “शायद उसे अपनी गोद में उठा लिया था।”

जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, “लेकिन बच्ची के परिवार ने प्राकृतिक और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हम आगे की जांच के लिए मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने पंचायत बुलायी थी। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी गई।

एसएसपी ने कहा, “प्राथमिकी में लड़के को मुख्य आरोपी बनाया गया है जबकि पीड़ित बच्ची के परिवार को पुलिस से शिकायत करने को लेकर धमकाने के लिए गांव के लगभग दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)