एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 338 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 338 हो गई।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 338 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोर्ट ब्लेयर, 28 जुलाई अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 338 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: सीएम जय राम ठाकुर और उनके परिवार के पांच सदस्यों का कोरोना टेस्ट दूसरी बार आया निगेटिव: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार ये नए मामले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के हैं। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 145 हो गई। वहीं, कोविड-19 के 192 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन 31 अगस्त तक रहेगा जारी, बकरीद के दिन कोई पाबंदी नहीं.

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को पहली मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उप निदेशक (स्वास्थ्य) अविजित रॉय भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह द्वीप पर कोविड-19 से निपटने के प्रयासों में सबसे आगे थे।

इस बीच मध्य अंडमान व्यापारी संघ ने मंगलवार से दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).