नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने खाद्यान्न, दवाइयां और वित्तीय मदद नहीं मिलने की वजह से 12 साल की एक नेत्रहीन लड़की की मौत होने के मामले में एक जनहित याचिका पर मंगलवार को आप सरकार से जवाब मांगा। याचिका में आरोप लगाया गया है किइस लड़की को इन चीजों से इसलिए वंचित किया गया क्योंकि उसके पास अद्यतन आधार कार्ड नहीं था जिसके रेटिना स्कैन जरूरी होता है।
शाहदरा के स्वामी दयानंद अस्पताल में एक जुलाई को इस लड़की की मौत हो गयी जहां उसे ले जाया गया था।
यह भी पढ़े | कानपुर पुलिस हत्याकांड को लेकर प्रियंका गांधी ने फिर बोला हमला, योगी सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल.
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जलान की पीठ ने तथ्यों को संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया। आप सरकार को 14 जुलाई तक नोटिस का जवाब देना है।
पीठ ने दिल्ली सरकार को याचिकाकर्ता सौरभ सिंह याचिका में उठायी गयी समस्याओं के समाधान के सुझाव देने का भी निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े | कोरोना का खौफ: मायके से तीन महीने बाद लौटी पत्नी को पति ने घर में लेने से किया इंकार.
सिंह ने कहा कि लॉकडाउन और बाद में उसमें दी गयी ढीलों के दौरान दिव्यांग लोग खाद्य केंद्रों पर नहीं पहुंच पाये और न ही वे राशन या वित्तीय मदद के संदर्भ में कोई मदद हासिल कर पाये ।
सिंह के वकील कबीर घोष ने कहा कि पहले 30 जून को इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की दरख्वास्त की गयी लेकिन यह अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया एवं अगले ही दिन एक जुलाई को दोपहर में लड़की की मौत हेा गयी।
याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कई ऐसे दिव्यांग हैं जिन्हें कोई सहायता नहीं मिली क्योंकि उनके पास राशन कार्ड या दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं हैं। जिनके पास दिव्यांगता प्रमाणपत्र है , उन्हें भी विकलांगता पेंशन से वंचित रखा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY