सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मियानिंग काउंटी सरकार के हवाले से बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान से सिचुआन के यीहाई नगर-क्षेत्र में बाढ़ आ गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए।
सोमवार की खबर में बताया गया कि बाढ़ से राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद गाओयांग उपजिले में दो वाहन नदी में बह गए जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।
यह भी पढ़े | कराचीः पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी अटैक, 2 लोगों की मौत-रिपोर्ट.
मूसलाधार बारिश से यीहाई और गाओयांग में स्थानीय सड़कों के टूट जाने और घरों एवं फसलों को हुए नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़े | उइगर आबादी पर अंकुश के लिए जनसंख्या नियंत्रण के सख्त उपाय लागू कर रहा है चीन.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY