विदेश की खबरें | बांग्लादेश में मस्जिद के एसी में विस्फोट में 12 की मौत, 25 घायल

ढाका, पांच सितंबर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में गैस रिसाव के कारण एक साथ छह एयर कंडीशनरों में विस्फोट से एक बच्चे सहित कम से कम 12 नमाजियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नारायणगंज नदी के किनारे शहरी इलाके में स्थित बैतुल सलात मस्जिद में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे नमाज के दौरान ये विस्फोट हुए।

यह भी पढ़े | आग से धधकते तेल टैंकर को IOC ने श्रीलंकाई तट से दूर हटाया: Indian Coast Guard.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, विस्फोट में पच्चीस नमाजी गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बर्न यूनिट की प्रमुख डॉ सामंथा लाल सेन ने बताया कि शुक्रवार को एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई जबकि शनिवार को इलाज के दौरान 11 नमाजियों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: चीन को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, कहा- भारतीय सैनिक हमेशा से सीमा प्रबंधन के प्रति बहुत जिम्मेदार.

उन्होंने कहा कि यूनिट में फिलहाल 25 अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर है क्योंकि उनके शरीर का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जल चुका है।

उन्होंने कहा कि लगभग सभी आंतरिक रुप से जल गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज सुबह उन्हें फोन किया और घायलों हालचाल पूछा और उनके लिए हर संभव चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)