देश की खबरें | चेन्नई और उसके आसपास के चार जिलों में 12 दिवसीय लॉकडाउन शुरू
जियो

चेन्नई, 19 जून कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चेन्नई और उसके आसपास के तीन जिलों में शुक्रवार से 12 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया।

तमिलनाडु में चेन्नई के अलावा जिन तीन जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है उनमें कांचीपुरम, चेंगलपेट और तिरुवल्लूर शामिल हैं।

यह भी पढ़े | भारत-चीन के बीच हुई झड़प में जान गंवाने वाले सिपाही राजेश ओरंग को दी गई श्रद्धांजलि : 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान इन जिलों में पुलिस लॉकडाउन के उल्लंघन का पता लगाने के लिये ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रही है। साथ ही उसने गश्त भी बढ़ा दी है।

लॉकडाउन के पहले दिन चेन्नई में मुख्य सड़कों और गलियों में वीरानगी देखी गई। पुलिस ने मुख्य चौराहों पर अवरोधक लगा रखे हैं और मुक्त आवाजाही रोकने के लिये कई मार्गों को बंद कर रखा है।

यह भी पढ़े | चीन से टकराव के बाद लेह-लद्दाख में मुस्तैद हुई वायुसेना, IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने की समीक्षा.

इसके अलावा सब्जियों समेत विभिन्न आवश्यक वस्तुएं बेच रहीं दुकानों को भी दोपहर दो बजे तक ही खोलने की अनुमति है। लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों से निजी वाहन, ऑटो और टैक्सियां भी नदारद रहीं।

शहर के पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन ने आगाह किया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर वाहनों पर घूमते नजर आए लोगों के वाहन जब्त कर लिये जाएंगे।

उन्होंने कहा, ''गश्त के दौरान हमें कई इलाकों में लोगों की ओर से अच्छा सहयोग मिला। लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिये अपनी नजदीकी दुकानों पर ही जाना चाहिये। अगर वे वाहनों पर दूर दराज के इलाकों में घूमते पाए गए तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)