देश की खबरें | मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 28 अगस्त मेघालय में 21 सुरक्षा कर्मियों समेत 111 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,240 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | State Bank of India: दिनेश कुमार खारा हो सकते हैं एसबीआई के अगले चेयरमैन, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश.

उन्होंने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के 19 जवान और सशस्त्र सेनाओं के दो कर्मी शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक अमन वार ने कहा कि पूर्वी खासी हिल्स्स जिले में संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव, भगवान ने चाहा तो जल्द ठीक हो जाऊंगी: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पूर्वी गारो हिल्स में 32, पश्चिमी गारो हिल्स में 23, उत्तरी गारो हिल्स और पूर्वी जयंतिया हिल्स में तीन-तीन, री भोई में दो और पश्चिमी खासी हिल्स जिले में एक मामला सामने आया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 59 और मरीज ठीक हो गए।

अब तक राज्य में कोविड-19 के 958 मरीज ठीक हो चुके हैं और दस की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभी 1,272 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)