एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीएपीएफ में कोरोना वायरस के 110 नए मरीज आए, कुल मामले 2380 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 110 नए मामले सामने आए। इसके बाद अर्द्धसैनिक बलों में कोविड-19 के मामले 2380 हो गए हैं।

देश की खबरें | सीएपीएफ में कोरोना वायरस के 110 नए मरीज आए, कुल मामले 2380 हुए
जियो

नयी दिल्ली, 18 जून केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 110 नए मामले सामने आए। इसके बाद अर्द्धसैनिक बलों में कोविड-19 के मामले 2380 हो गए हैं।

सीएपीएफ या अर्द्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से अबतक 17 जवानों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े | सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, गलवान घाटी में जान गंवाने वाले सैनिक दीपक कुमार के परिवार को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपए की मदद: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में बुधवार से कोविड-19 के 53 नए मामले आए हैं।

ढाई लाख कर्मियों वाले बल के 24 कर्मी पिछले 24 घंटे में ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास की तारीख स्थगित, भारत-चीन तनाव के चलते ट्रस्ट की तरफ से लिया गया फैसला.

नए आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगी सीमा की रखवाली करने वाले बल में अबतक 680 मामले आए हैं, जिनमें से 502 कर्मी संक्रमण से उबर चुके हैं।

वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 18 नए मामले सामने आए हैं। इस बल के पास देश के 60 हवाई अड्डों की सुरक्षा का जिम्मा है।

बल में कुल 526 मामले सामने आए थे, जिनमें से 311 ठीक हो गए हैं।

सबसे ज्यादा आठ मामले मद्रास उच्च न्यायालय की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ की इकाई से आए हैं।

इस बल की इस इकाई के कुल 38 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 14 नए मामले आए हैं और बल में कुल 250 मामले हैं। यह बल चीन से लगती सीमा की रखवाली करता है।

आंकड़ों के मुताबिक, आईटीबीपी के कुल 197 कर्मी ठीक हो चुके हैं।

नेपाल और भूटान से लगती सरहद की सुरक्षा करने वाली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। बल में कुल 121 मामले हो गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, एसएसबी के 32 कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है जबकि अन्य कर्मी ठीक हो गए हैं।

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) में 31 नए मामले सामने आए हैं। बल में करीब 3.25 लाख कर्मी हैं।

पीटीआई- द्वारा प्राप्त किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बल में संक्रमण के 815 मामले हैं और 440 कर्मी बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).