विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के अपतटीय क्षेत्र से इंडोनेशिया के 11 मछुआरों को बचाया गया, आठ की मौत की आशंका
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले शुक्रवार को इंडोनेशिया की मछली पकड़ने की दो नौकाएं चक्रवात इल्सा की चपेट में आ गई थीं। यह आठ साल में ऑस्ट्रेलिया का सबसे शक्तिशाली तूफान था जिस दौरान 289 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं।

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र सुरक्षा प्राधिकरण ने जीवित बचे लोगों के हवाले से एक बयान में कहा कि जब हिंद महासागर में इल्सा मजबूत हो रहा था और तट की ओर बढ़ रहा था तब 11 या 12 अप्रैल को खराब मौसम की वजह से ‘पुत्री जया’ नामक नौका डूब गई।

बयान के मुताबिक, दूसरी ‘एक्सप्रेस1’ नामक नौका पर 10 लोग सवार थे और वह 12 अप्रैल के तड़के बेडवेल द्वीप में फंस गई।

उसमें कहा गया है कि ‘पुत्री जया’ पर सवार एक ज्ञात व्यक्ति 30 घंटे तक पानी में रहने के बाद इसी द्वीप आ गया ।

प्राधिकरण ने कहा कि वे सभी छह दिन तक बिना भोजन पानी के बेडवेल द्वीप पर फंसे रहे और उन्हें सोमवार रात को अधिकारियों ने बचा लिया।

इन लोगों को सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने नियमित निगरानी मिशन के दौरान विमान से देखा था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)