देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 105 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तरप्रदेश), छह अगस्त उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आये जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,748 हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े से मिली।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 घंटे की अवधि के लिए जारी आंकड़े के अनुसार शहर में 919 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण से ठीक होने के बाद 117 और मरीजों को अस्पतालों से छु्ट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 11,514 नए मामले सामने आए, 316 की मौत.

गौतम बुद्ध नगर में 4,786 मरीज ठीक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ (5,874) के बाद सबसे ज्यादा मरीज गौतम बुद्ध नगर में ठीक हुए हैं।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार जिले में कोरोना वायरस से अभी तक 43 मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir Police: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले, आतंकवाद से जुड़ने के बाद नए आतंकियों का जीवन काल अब 1 से 90 दिन.

आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की दर 83.26 प्रतिशत हो गई जो बुधवार को 82.72 प्रतिशत और मंगलवार को 82.95 प्रतिशत थी।

गौतम बौद्ध नगर (919) उपचाराधीन मामलों के संबंध में राज्य के जिलों की सूची में 10वें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)