अहमदाबाद/चंडीगढ़, 30 जुलाई गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,012 नये मामले सामने आये और दो लोगों मौत हो गई। वहीं हरियाणा में संक्रमण के 687 नये मामले दर्ज किये गये और महामारी से दो लोगों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,54,229 हो गई और मृतकों की संख्या 10,970 पर पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि महामारी से 954 और लोग स्वस्थ हो गये जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 12,36,985 हो गई है जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,274 हैं।
चंडीगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,29,423 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 10,642 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार महामारी से मौत के नये मामले पंचकूला और सिरसा जिलों में दर्ज किये गये।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,144 हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY