देश की खबरें | मुंबई की ''दूसरी जीवनरेखा’’ डब्बावालों की सहायता करने का समय: संजय दत्त
जियो

मुंबई, नौ जून अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को लोगों से ''डब्बावाला'' की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया, जो लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने लोकल ट्रेन को पहली, जबकि टिफिन में खाना पहुंचाने वाले डब्बेवालों को मुंबई की दूसरी जीवनरेखा करार दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के एक ट्वीट को साझा करते हुए दत्त ने कहा कि इन्हें हर संभव मदद की जरूरत है।

शेख ने अपने ट्वीट में लिखा, '' सरकार इस संकट के समय में डब्बेवालों की सहायता कर रही है।''

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

दत्त ने ट्वीट किया, '' डब्बावाले दशकों से हमारी सेवा कर रहे हैं और बहुत सारे मुंबईकर के लिए खाना ला रहे हैं। अब समय हैं कि हमें आगे आना चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए।''

दत्त ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता सुनील शेट्टी को भी टैग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)