देश की खबरें | भाजपा विधायक ने लगाया थाने में पिटायी का आरोप : सपा अध्यक्ष ने की जांच की मांग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उप्र), 12 अगस्त अलीगढ़ की इगलास सीट से भाजपा के विधायक राजकुमार सहयोगी ने एक थाने में बुधवार को पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर उनकी पिटायी किये जाने का आरोप लगाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले की जांच की मांग की है।

विधायक राजकुमार सहयोगी की थाने में पुलिस द्वारा कथित पिटाई की खबर फैलते ही सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में थाने पर एकत्र हो गये ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दरअसल इगलास विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सहयोगी सत्ताधारी दल से संबद्ध एक व्यक्ति के खिलाफ दायर मामले के सिलसिले में गोंडा थाने गये थे ।

सहयोगी का आरोप है कि जब वह उक्त मामले के सिलसिले में थाने आये तो एसएचओ सहित तीन पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की ।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

विधायक ने मीडियाकर्मियों ने बताया कि दो अगस्त को पार्टी के कार्यकर्ता रोहित वार्ष्णेय की संपत्ति विवाद को लेकर सलीम नामक व्यक्ति ने पिटायी कर दी थी । सलीम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था हालांकि इसी घटना को लेकर कुछ दिन बाद रोहित के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया और जब रोहित इसका विरोध करने गया तो थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

सहयोगी ने कहा कि रोहित विश्व हिन्दू परिषद के सक्रिय सदस्य हैं और उनके खिलाफ बेवजह मामला दर्ज किया गया है ।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर गोंडा थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए पहुंच गये हैं। किसी पुलिस अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मियों ने संवाददाताओं को बताया कि विधायक ने पुलिस के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद उनका थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ झगडा हो गया ।

सहयोगी ने हालांकि इस बात से इंकार किया कि उन्होंने थाने में किसी से बदसलूकी की है।

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है ।

उन्होंने ट्वीट कर कहा ''भाजपा के राज में प्रदेश का हाल ये है कि स्वयं भाजपा के ही विधायक पुलिस के द्वारा मारपीट का शिकार होने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए और इस सच की भी कि आख़िरकार विधायक जी ने ऐसा क्या कह दिया या कर दिया कि मर्यादा की सारी सीमायें टूट गयीं।

सं अमृत सलीम अमित रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)