देश की खबरें | भगवान मुरुगा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी का मामला: यू ट्यूब चैनल के एंकर ने आत्मसमर्पण किया

पुडुचेरी/चेन्नई, 16 जुलाई भगवान मुरुगा के सम्मान में गाए जाने वाले तमिल भजन ‘‘कंडा सष्टी कवचम’’ का अपमान करने के आरोपी एक यू ट्यूब चैनल के एंकर ने बृहस्पतिवार को पुडुचेरी में तमिलनाडु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

चेन्नई में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.

यह पूछे जाने पर कि क्या यू-ट्यूब चैनल ‘करुप्पर कोट्टम’ के सुरेंद्रन नटराजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने इसका जवाब ‘हां’ में दिया।

अधिकारी ने और ब्योरे का खुलासा नहीं किया।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोरोना से मुक्ति और विश्व शांति के लिए सीएम जयराम सिंह ठाकुर ने मंत्र जाप और हवन किया : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस सूत्रों ने पुडुचेरी में कहा कि आरोपी ने तमिलनाडु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

चेन्नई पुलिस की गिरफ्त में आने वाला यह दूसरा व्यक्ति है।

तमिलनाडु में भाजपा और कई हिन्दू संगठन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय को तमिलनाडु में मुरुगा नाम से जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)