देश की खबरें | पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के जूते में छिपा बैठा था सांप, इलाज के लिये जबलपुर भेजे गये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पन्ना (मध्यप्रदेश), 12 अगस्त पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के जूते में सांप छिप कर बैठा था। जूते से मोजा निकालने के प्रयास में उनका हाथ सांप को छू गया, लेकिन इसके पहले कि सांप उन्हें डंस पाता वह सतर्क हो गए।

हालांकि, एहतियात के तौर पर अवस्थी को पन्ना जिला चिकित्सालय में प्राथमिक जांच के बाद जबलपुर ले जाया गया, जहाँ उनको डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पन्ना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी के एस परिहार ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सोमवार को अपने बंगले से दफ्तर के लिए तैयार हो कर जूते पहनने के लिये उसमें रखे मोजे को निकाल रहे थे, तभी उन्हें किसी जीव के जूते में होने का एहसास हुआ और उन्होंने फुर्ती से अपना हाथ हटा लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद अवस्थी ने जूते को गौर से देखा तो उसमें सांप दिखाई दिया।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

परिहार ने बताया, 'इस अप्रत्याशित घटना ने उन्हें सकते में डाल दिया। वह बंगले से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन बी एस उपाध्याय को घटना की जानकारी दी।'

उन्होंने बताया कि इसके बाद अस्पताल में उनका पूरा चेकअप किया गया, लेकिन सांप के डंसने के निशान नहीं मिले। हालांकि, उनकी उंगली में हल्की सूजन आने से सांप के डंसने की आशंका उत्पन्न हो गई। लिहाजा उन्हें जबलपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

परिहार ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)