कोहिमा, 12 अगस्त नगालैंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच यह सत्र हो रहा है।
इससे पहले विधानसभा की बैठक 30 जुलाई को बुलायी गयी थी। लेकिन उस दिन बैठक नहीं हो सकी थी क्योंकि बैठक से एक दिन पहले ही विधानसभा के कम से कम छह कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।
विधानसभाध्यक्ष शेरिंगन लोंगकुमेर ने बुधवार को कहा कि छह महीने की अवधि के भीतर बैठक आयोजित करने की संवैधानिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए सत्र आयोजित किया जा रहा है।
बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।
यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.
राज्य में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3118 हो गयी। वहीं इस बीमारी के कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक कुल 1113 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
एकमात्र विपक्षी पार्टी नगा पीपल्स फ्रंट ने मांग की थी कि सदन की बैठक कम से कम तीन दिन चले ताकि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सके। लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया।
विधानसभाध्यक्ष ने पीटीआई- से कहा कि पहले भी यह एक दिन का सत्र था और इस बार भी यह एक दिन का ही सत्र होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY