देश की खबरें | जोधपुर में 11 पाकिस्तानी प्रवासियों की मौत के मामले में किसी भी तरह की जांच का आदेश देंगे: गहलोत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, 12 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि वह जोधपुर के एक गांव में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत के मामले में किसी भी तरह की जांच का आदेश देने के लिए तैयार है।

गहलोत ने लोदता गांव में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान में पार्टी मामलों के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जानी चाहिए और यदि मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री गहलोत ने मृतकों के रिश्तेदारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दुख की इस घड़ी में आपके साथ हूं और आपकी समस्याओं को समझता हूं। मैं जानता हूं कि आप सभी यहां आए हैं क्योंकि पाकिस्तान में मुश्किल हालात थे। मैं कामना करता हूं कि आप यहां खुशी से रहें।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और सच्चाई सामने आएगी। यदि आप किसी अन्य प्रकार की जांच चाहते हैं, तो वह भी की जायेगी।’’

गौरतलब है कि रविवार की सुबह देचू क्षेत्र में रह रहे एक परिवार के 11 सदस्य मृत पाये गये थे। मृतकों की पहचान बुधराम भील (75), उनकी पत्नी अंतरा देवी, उनके पुत्र रवि (31) और पुत्रियां जिया (25) और सुमन (22) के रूप में हुई थी। इनके अलावा 40 वर्षीय एक महिला और पांच बच्चे भी मृतकों में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)