देश की खबरें | कोरोना वायरस के मामले रोकने के लिए मिजोरम में कई जगह पूर्ण लॉकडाउन
जियो

आइजोल, नौ जून कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर, मिजोरम की राजधानी आइजोल और 10 अन्य जिला मुख्यालय शहरों तथा निषिद्ध क्षेत्रों में मंगलवार से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या एक हफ्ते में एक से बढ़कर सोमवार को 42 हो गई। इसके बाद सरकार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करना पड़ा जो 22 जून तक अमल में रहेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक सरकारी आदेश में कहा गया है, " राज्य में कई संक्रमित मामलों का पता चलने और इसकी संख्या तेजी से बढ़ने के मद्दनेजर, यह जरूरत महसूस की गई कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आइजोल नगर निगम क्षेत्र, जिला मुख्यालय और संबंधित उपायुक्तों द्वारा अधिसूचित निषिद्ध क्षेत्रों में कड़े उपाय लागू किए जाएं।"

सोमवार रात जारी आदेश कहता है कि ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिना संबंधित अधिकारियों की आज्ञा के अपने घर या परिसर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। इस आदेश से जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को छूट दी गई है।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.

आदेश में कहा गया है कि राज्य का एकमात्र लेंगपुई हवाई अड्डा बुधवार शाम पांच बजे से बंद रहेगा।

सभी अंतरराष्ट्रीय और अंतराज्यीय सीमाएं बंद रहेंगी और जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए सिर्फ तीन प्रवेश बिंदुओं को खुला रखा जाएगा।

राज्य में प्रवेश करने वाले हर शख्स को 21 दिन पृथकवास में रहना होगा।

आदेश में कहा गया है कि मिजोरम में शाम साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा और पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की इजाजत नहीं होगी।

इससे पहले 31 मई को राज्य सरकार ने 30 जून तक लॉकडाउन जारी रखने का आदेश दिया था जिसमें कुछ क्षेत्रों में ढील दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)