देश की खबरें | कोरोना काल में मनोवैज्ञानिक सलाहकार बनी निशानेबाज, चित्रकार अंजुम

नयी दिल्ली, 15 जुलाई एक बेहतरीन निशानेबाज और चित्रकार अंजुम मोद्गिल के व्यक्तिक्व का नया पहलू कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देखने को मिला है और वह है मनोवैज्ञानिक सलाहकार का ।

कुछ समय पहले ही अंजुम ने खेल मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की है ।

यह भी पढ़े | India-EU Summit 2020: पीएम मोदी ने कहा- भारत और EU हैं नेचुरल पार्टनर, यह साझेदारी विश्व की शांति और स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण.

दिहाड़ी मजदूरों और खेल जगत से जुड़े सहयोगी स्टाफ की परेशानियों से व्यथित अंजुम ने अपनी कुछ पेंटिग्स की नीलामी करके उनके लिये धन जुटाया ।

वह अपने दोस्तों को निजी स्तर पर मनोवैज्ञानिक सलाह भी दे रही है ।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- बीजेपी में नहीं जाना चाहते तो बंद करें उनके नेताओं से बात, वापस जयपुर आएं.

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी इस निशानेबाज ने कहा ,‘‘ मैने अपनी पेंटिंग की नीलामी का फैसला किया । इससे मिलने वाली रकम प्ले फोर इंडिया को जायेगी जो दिहाड़ी मजदूरों और खेल जगत से जुड़े सहयोगी स्टाफ की मदद कर रहा है ।’’

भारत के कुछ बड़े खिलाड़ियों की मदद से चल रही ‘ प्ले फोर इंडिया’ मुहिम उन लोगों की मदद के लिये है जो लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हैं ।

अंजुम ने बताया ,‘‘ मैने अपने निशानेबाज दोस्तों के लिये कुछ काउंसिलिंग सत्र भी लिये हैं । ऐसे कठिन दौर में संयम बनाये रखना जरूरी है ।’’

उसने हाथ से पेंट की हुई अपनी डायरियां भी एनजीओ के लिये धन जुटाने के मकसद से बेची है जो महामारी से प्रभावित ग्रामीणों की मदद कर रहा है ।

उसने कहा ,‘‘ मेरी मम्मी स्कूल में पढाती है जहां एक महिला का बेटा कैंसर से जूझ रहा है । मैने उसकी मदद के लिये भी रकम दी है । मैं लोगों से भी मदद का आहवान कर रही हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)