कोच्चि, पांच अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. के. ऊषा का सोमवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि 30 सितंबर को गिर जाने से रीढ़ की हड्डी में चोट आने के बाद न्यायमूर्ति ऊषा (81) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: शिवसेना का बड़ा फैसला, बिहार में 30 से 40 सीटों पर लड़ेगी चुनाव.
उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
वर्ष 1961 में वकालत की शुरुआत करने वाली ऊषा को 1979 में केरल उच्च न्यायालय में सरकारी वकील नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.
न्यायमूर्ति ऊषा वर्ष 1991-2000 तक केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहीं। वर्ष 2000 में उन्हें केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने न्यायमूर्ति ऊषा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY