Bihar Elections 2020: शिवसेना का बड़ा फैसला, बिहार में 30 से 40 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Bihar Elections 2020: शिवसेना (Shivsena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में हमारे लोग 50 सीटों पर (चुनाव) लड़ना चाहते हैं। हम कह रहे हैं कि हमें 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. यह पूछने पर कि क्या शिवसेना बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव मैदान में उतरने पर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी, राउत ने कहा, ‘‘देखते जाएं.
राउत ने कहा, ‘‘मैं बिहार जाउंगा. मैं बिहार पहुंचने के बाद इसका जवाब दूंगा. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने के बाद से ही पांडेय शिवसेना के निशाने पर हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार पांडेय की टिप्पणी को लेकर लगातार उनकी आलोचना करती रही है. यह भी पढ़े | व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कोरोना संक्रमित: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बिहार पुलिस बल के प्रमुख रहते हुए पांडेय ने राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. उन्होंने पिछले महीने पुलिस प्रमुख के पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और नीतीश कुमार नीत जद(यू) में शामिल हो गए. बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है. वोटों की गिनती और साथ-साथ परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को होनी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

