UP: सपा ने योगी सरकार से की मांग, पत्रकारों को डराना धमकाना बंद करे
समाजवादी पार्टी (Photo Credits: Twitter)

समाजवादी पार्टी (SP) ने यूपी में पत्रकारों पर किए रहे जुल्म को लेकर योगी सरकार (Yogi Govt) पर हमला बोलते हुए सुरक्षा की मांग की है. सपा ने ट्वीट कर कहा, यूपी में सच छापने वाले पत्रकारों पर सितम!, यूपी बोर्ड पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकारों को गिरफ्तार कर उन्हें प्रताड़ित कर रही पुलिस है जो शर्मनाक है. वही आगे सपा की तरफ से आरोप लगते हुए कहा गया कि सीएम पेपर लीक के लिए आपकी सरकार और आपका नाकारा डीएम जिम्मेदार है. उस पर कब होगी कार्रवाई? पत्रकारों को डराना धमकाना बंद कीजिए.