'You Fu**ed Up This Entire Country': कनाडा की जनता जस्टिन ट्रूडो से नाराज; गुस्साए नागरिक ने कहा- आपने पूरा देश बर्बाद कर दिया | Video

टोरंटो में एक शख्स ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, कनाडाई प्रधानमंत्री को एक नाराज नागरिक के गुस्से का सामना करना पड़ा. शख्स ने जस्टिन ट्रूडो से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और उनसे कहा, "आपने इस पूरे देश को बर्बाद कर दिया." ट्रूडो को गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के कारण जनता के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है.