Video: लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही नाव सीरिया तट के पास डूबी, 34 की मौत- 14 को बचाया गया

लेबनान (Lebanon)  से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव सीरिया (Syria) के तट पर डूब गई. हादसे में कम से कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई है जबकि 14 को बचा लिया गया है. सीरिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तटीय शहर टार्टस में 34 बॉडी मिली हैं. बचाए गए लोगों का इलाज टार्टस के बेसल अस्पताल में चल रहा है. सीरियाई परिवहन मंत्रालय ने बताया कि घायलों से पूछताछ में पता चला है कि प्रवासियों को लेकर एक नाव मंगलवार को लेबनान के उत्तरी मिनेह क्षेत्र से रवाना हुई, जिसमें 120 से 150 लोग सवार थे.

प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी

34 की मौत, 14 को बचाया गया